जौनपुर: कल्याणपुर बाजार में छापा, 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापे के दौरान एक गोदाम से करीब 60 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी बिक्री की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले। टीम ने मौके से तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। सभी सिलेंडरों को जब्त कर सील कर दिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से गोदाम में भिजवा दिया गया। छापेमारी की कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में काफी हलचल देखी गई।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया जौनपुर में गैस की कमी नहीं है जो भी सिलेंडर गोदाम अगर स्टॉक में रखकर बेचने की कोशिश करते हैं तो उनके ऊपर उचित कार्रवाई किया जाएगा






