कुरारा नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों को कूड़ा गाड़ियां वितरित
“नगर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी” – आशारानी कबीर

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : नगर पंचायत कुरारा में स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए एक अहम पहल की गई। नगर पंचायत की अध्यक्ष आशारानी कबीर ने सफाई कर्मचारियों को हाथ से चलने वाली कूड़ा गाड़ियों का वितरण किया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा सफाई कर्मचारियों के कार्य को आसान और प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कहा कि,
“नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सफाई कर्मचारियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता और जिम्मेदारी दोनों है, ताकि वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सकें।”
उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की सुविधाएं मिलने से सफाई व्यवस्था में तेजी आएगी और नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने इस पहल के लिए अध्यक्ष का आभार जताते हुए नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।







