उत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरीनई टिहरीनई टिहरी

नई टिहरी में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास से मनाई गई, मुल्क की तरक्की और अमन के लिए हुई दुआ

मुल्क वा सूबे की तरक्की के लिए की दुआ

जन एक्सप्रेस,नई टिहरी। ईद-उल-फितर का त्योहार इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बौराड़ी स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज की अगुवाई इमाम मौलाना अशजद कासमी ने की।नमाज के बाद इमाम ने देश और प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। साथ ही सभी लोगों को बीमारियों से सुरक्षित रखने की कामना भी की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व राज्य मंत्री मुशर्रफ अली ने बताया कि ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। इस्लाम धर्म में यह एक प्रमुख त्योहार है, जिसकी शुरुआत पैगंबर मुहम्मद साहब ने 624 ईस्वी में की थी।

उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर, नमाज अदा कर और कुरान की तिलावत कर आत्मिक शुद्धि प्राप्त करते हैं, और ईद का दिन उसी तपस्या का इनाम होता है। ईद के अवसर पर जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button