कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाबूलाल चौराहा ईदगाह के निकट पंडाल में गले लगकर दी ईद की शुभकामनाएं

जन एक्सप्रेस/बांदा:इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि ईद उल फितर का त्यौहार प्रेम,करुणा,और आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है खुशियों,दुआओं और बरकतों से भरा यह पवित्रपर्व हर किसी के जीवन में अमन,चैन,भाईचारा और समृद्धि लेकर आता है।देश की आजादी से लेकर अब तक का इतिहास रहा है कि हिन्दू और मुस्लिम आपस में मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को मिलकर मनाते चले आ रहे है।जनपद में गंगा जमुनी तहजीब का बोल बाला सदैव से रहा है इस तरह का भाई चारा देश में अन्यत्र कही नहीं पाया जाता। क्षेत्रीय सांसद कृष्णा पटेल,पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ सपा नेता कांग्रेस के पंडाल पर आए और कुशल छेम जानी।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव युवजनसभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,सपा महासचिव एजाद खान,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा समीम बान्दवी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान,जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट,कालीचरण निगम,पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता,इदरीश खान,सपा नेता मुमताज अली, प्रमोद गुप्ता राजा,राजू गुप्ता,बाबू गुप्ता,राजेश गुप्ता पप्पू, सभासद कांग्रेस इरफान खान,कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई,राज बहादुर गुप्ता,ईशु फैज खान,मेहंदी हसन, शाद खान,लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।






