उत्तरकाशीउत्तराखंड

मोरी में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मौत

जन एक्सप्रेस/पुरोला : जनपद के मोरी विकासखण्ड से दुखद खबर सामने आई है, जहां सला गांव के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कासला के चैन सिंह, उनके पुत्र संदीप, नारायण सिंह और विक्रम सिंह की भेड़-बकरियां इस हादसे की चपेट में आ गईं। सभी पशुपालक इन दिनों अपने मवेशियों को चरान-चूगान के लिए सला गांव के जंगलों में लेकर गए हुए थे, जहां वे करीब दो महीने तक रहते हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय पशु खुले क्षेत्र में चर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित पशुपालकों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button