उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस: दाऊजी गौशाला में बृहद शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन, विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी

जन एक्सप्रेस/हाथरस: जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव समामई रूहल स्थित दाऊजी गौशाला में गौवंश के संरक्षण और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम पहल की गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गौशाला परिसर में बृहद शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अतुल वत्स की प्रेरणा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


मुख्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ हाथरस विधायक अंजुला माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और सासनी के एसडीएम नीरज शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

भूमि पूजन की धार्मिक प्रक्रिया को आचार्य पंडित खगेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।


 गौशाला के विकास पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने “गो सेवा ही नारायण सेवा है” के संकल्प को दोहराया। प्रशासन ने बताया कि इस नए बृहद शेड के निर्माण से गौवंश को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस परियोजना की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत समामई रूहल को सौंपी गई है, जो विकास खंड सासनी के अंतर्गत इस कार्य को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button