utrakhandपिथौरागढ़

1500मीटर दौड़ में गंगोलीहाट के तेजपाल ने मारी बाजी

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़  :- युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेल महाकुंभ के तहत पिथौरागढ़ में हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज में रही सात दिवसीय सांसद चैम्पियनशिप ट्राॅफी के दूसरे दिन एथलेटिक, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। अंडर 19 बालक वर्ग में 1500 गंगोलीहाट के तेजपाल प्रथम और लोहाघाट का हिमांशु द्वितीय और द्वाराहाट का महेंद्र तृतीय स्थान पर रहा। 100मीटर दौड़ में चम्पावत का हर्षवर्धन प्रथम, धारचूला का मोहित द्वितीय और द्वाराहाट का प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहा। फुटबॉल में अंडर 19 बालिका चंपावत प्रथम पिथौरागढ़ द्वितीय और धारचूला तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके जिला युवा कल्याण अधिकारी डां जगदीश नेगी, नोडल अधिकारी दीपक भट्ट, सहायक नोडल अधिकारी गौरव चौहान, बीओ हेमा पांडे, गंगा आर्या, व्यायाम प्रशिक्षक नीरज सौन, दीपांक वर्मा, सतीश भट्ट, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी खेल प्रशिक्षक सुशीला कापडी, खडक सिंह, प्रकाश, हयात सिंह, रवीन्द्र सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button