उत्तराखंडनई टिहरी

उत्तराखंड में डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल तीसरे दिन जारी, 27 सूत्रीय मांगों पर अड़े

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी:  उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अपनी 27 सूत्रीय मांगो को लेकर शुरू की गई हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही महासंघ से जुड़े इंजीनियर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के आंगन में बैठे रहे इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महासंघ के 27 सूत्रीय मांगो को लेकर लगातार सरकार से वार्ता होती रही लेकिन सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया जिससे कि महासंघ को मजबूरन आंदोलन शुरू करना पड़ा।

मांग की गई कि कनिष्ठ अभियंताओं के लंबित वेतन विसंगति को दूर किया जाए, डिप्लोमा इंजीनियर को 26 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नति वेतनमान प्रदान किया जाए, 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम एसीपी के रूप में 54 00 का ग्रेड प्रदान किया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए, स्थानांतरण एक्ट में अति दुर्गम श्रेणी हेतु संशोधन किया जाए इस अवसर पर इंजीनियर सतीश भट्ट ,राजेंद्र सोढ़ी, स्वाति चौहान, ममता पवार ,अनिल कुमार, भूपेंद्र असवाल ,संजय ढुकलान अंकित कुमार सैनी, गोपाल सैनी , छत्रपाल आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button