उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बहुउद्देशीय सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

जन एक्सप्रेस/रुद्रप्रयाग: जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में आज बहुउद्देशीय सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह तथा जनपद रुद्रप्रयाग के माननीय प्रशासनिक जज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी परामर्श और जानकारी प्रदान की गई, जिससे लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहाँ अधिकारियों ने स्वास्थ्यए शिक्षाए महिला कल्याण और पेंशन जैसी योजनाओं पर मार्गदर्शन किया। कई ग्रामीणों ने भूमि-अभिलेख, आधार सुधार और पारिवारिक विवादों से जुड़े प्रश्नों के जवाब पाए। न्यायमूर्ति शाह ने अपने संबोधन में सुलभ न्याय और विधिक साक्षरता पर ज़ोर दियाए वहीं प्रशासनिक जज ने जनसहभागिता को ऐसी पहल की रीढ़ बताया।

मुख्य न्यायाधीश ने शिविर में उपस्थित सभी महानुभावों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनके द्वारा समूचे न्यायालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्था चाक-चौबंद मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए मांग पत्र पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इससे पूर्व जनपद न्यायाधीश सहदेव ने माननीय न्यायमूर्ति के जनपद आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिविर में उनकी उपस्थिति से आज सभी उत्साहित हैं। उन्होंने माननीय न्यायमूर्ति को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन में जो भी दिशा निर्देश मिले हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बार संघ के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण ने कहा कि जनपद में बार सघ व न्यायिक कार्मिकों का आपसी समन्वय काफी बेहतर है। उन्होंने माननीय न्यायमूर्ति के आगमन पर धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने माननीय न्यायमूर्ति का जनपद आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें भगवान श्री केदारनाथ जी का मोमेंटो देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, नागरिकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को प्रशस्तिण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग ने बताया कि ऐसे शिविर दूरस्थ इलाकों में न्याय और प्रशासन के बीच सेतु बनाते हैं। उपस्थित लोगों ने पहल की सराहना की और भविष्य में नियमित शिविरों की माँग की। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, अन्य अधिवक्ताओं सहित न्यायालय परिसर में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button