उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में 9 मई को महाराणा प्रताप जी की भव्य शोभायात्रा

जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस जिले में 9 मई को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जी की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शोभायात्रा के आयोजकों द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, ताकि हर वर्ग और समुदाय के लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग ले सकें।

शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया और उनकी पूरी टीम को जिले के विभिन्न स्थानों पर सम्मान और स्वागत प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में शोभायात्रा के प्रथम अध्यक्ष और समाजसेवी रवि चौहान ने बांके विहारी जी मंदिर पर अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप ठाकुर, सह-समन्वयक नरेश प्रधान, सह-समन्वयक छोटू राणा सहित सभी प्रमुख सदस्यों का भव्य स्वागत किया।

इस शोभायात्रा का उद्देश्य न केवल महाराणा प्रताप जी की वीरता और इतिहास को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करना भी है। आयोजक टीम ने जनता से अपील की है कि वे 9 मई को शोभायात्रा में अवश्य भाग लें और इस ऐतिहासिक अवसर को और भी यादगार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button