utrakhandउत्तरकाशी

आखर लोक बोली भाषा के सातवें कवि सम्मेलन के मंच ने डॉ पूजा गौड़ को किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस /विकासनगर :- जौनसार भाषा की उन्नति ,प्रचलन और उत्थान के लिए कार्यरत आखर लोक बोली भाषा मंच ने डॉ पूजा गौड़ को उनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर उनके द्वारा जौनसार क्षेत्र में महिलाओं, सहकारिता एवं कृषि कार्यो के लिए सम्मानित किया। समिति के संचालन नारायण सिंह चौहान वह मशहूर गायक एवं गीतकार फकीर सिंह ने कहा कि डॉ गौड़ के हमारी संस्कृति वह भाषा के लिए बहुमूल्य योगदान है, इतने कम समय में हमारे क्षेत्र की संस्कृति को अपनाना वह उसके प्रचार वह उत्थान में बड़चड कर भाग लेना उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो कंही ना कहीं शहरों की भागदौड़ की जिंदगी में अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे है।

इस अवसर पर डॉ गौड़ ने कहा कि उन्होंने अपनी योग्यता वह बड़ी नौकरी छोड़कर क्षेत्र के विकास के लिए जीरो से सफर किया है।
डॉ गौड़ ने कहा कि यदि क्षेत्र का विकास करना है तो आपको खुद पहाड़ में आना पड़ेगा, दिल्ली, मुंबई या अन्य शहर में रहकर फेसबुक या यू ट्यूब और सोशल मीडिया से बातें करना बहुत आसान है लेकिन यदि पलायन को रोकना है तो आपको धरातल पर कदम रखने होंगे। उन्होंने कहा वह समिति की बहुत बहुत आभारी हैं जो भाषा और संस्कृति के विकास के लिए हर संभव प्रयासरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button