
जन एक्सप्रेस/पुरोला: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के निर्देशन में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, गुंडियाट गाँव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राविधिक कार्यकर्ता हीरामणि सिंह पंवार ने किया।
कार्यक्रम में “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही “Safe Drugs: Safe Life” अभियान के तहत सुरक्षित दवाओं के उपयोग, नकली दवाओं की पहचान एवं उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। दवाओं पर क्यूआर कोड/बारकोड जांच, Rx/NRx चिन्हों के महत्व तथा सही पैकेजिंग की पहचान पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर में नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य फकीरचंद रावत, शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, अंकित रावत, मयंक रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






