आजमगढ़: श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज में मंगलवार से बाबू भगवती प्रसाद ट्रस्ट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रवीण योजना के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण का आरम्भ हुआ जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढकर भागीदारी किया । प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक गौरव राय ने बताया आधुनिक युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान हर बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कंप्यूटर की जानकारी के अभाव में हम सभी असहज की स्थिति महसूस करते हैं क्योंकि आज धीरे-धीरे हर क्षेत्र में कंप्यूटर की अनिवार्यता बढ़ती जा रही है उन्होंने बताया इस योजना के तहत 210 बच्चों का प्रवेशलीय गया है जिन्हें तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद आयोजित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण सितारह बैच बनाकर पूरे सत्र चलता रहेगा। प्रधानाचार्य मनीष मौर्य ने कहा की कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रति छात्रों की जिज्ञासा अत्यंत सराहनीय है और यह प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा ।इस अवसर पर अवनीश सिंह, अशोकानंद सिंह ,कमलेश राय, रविंद्र लालश्रीवास्तव,आशुतोष दुबे ,कमलेश राय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।







