उत्तराखंडपौड़ीपौड़ीपौड़ी

GPAT-GATE 2026 में 16 छात्रों का शानदार सफलता, HNBGU का नाम रोशन

जन एक्सप्रेस/पौड़ी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। बी.फार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं GPAT एवं GATE 2026 में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित कर दिया है।

यह उपलब्धि विभाग के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का नतीजा है। सफल छात्रों ने कड़ी तैयारी के साथ इन कठिन परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल फारुक ने कहा कि यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।

कुलपति और कुलसचिव ने दी शुभकामनाएं

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह एवं कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है। विभाग के प्रो. अजय नामदेव, डॉ. विजयज्योति, डॉ. अजय सेमल्टी, डॉ. लालतेंदू मोहंती, डॉ. नितिन सती, डॉ. भूपेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति को रेखांकित करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button