
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित कुल 18 प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत 1 प्रकरण की संस्तुति की गई। वहीं 7 प्रकरणों में आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं अपूर्ण पाए जाने के कारण उन्हें अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी संलग्न कर प्रकरणों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त 10 प्रकरण शासनादेशों में निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिए गए।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत, समिति के सदस्य तथा स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






