उत्तराखंडनई टिहरी

नई टिहरी: पंचायती भूमि की नीलामी के विरोध में धरना चौथे दिन जारी, 29 जून को होगा यज्ञ

जन एक्सप्रेस/ नई टिहरी: विकास खंड थौलधार के अंतर्गत बौर, रामगांव और आसपास के क्षेत्रों की पंचायती भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में भूमि संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने सरकार पर गांव की जमीन बाहरी लोगों को देने का आरोप लगाया और प्रस्तावित नीलामी का विरोध किया।

धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पवार ने कहा कि सरकार लगातार जमीन, डैम, झील और सार्वजनिक संसाधनों को निजी कंपनियों के हवाले कर रही है, जबकि दूसरी ओर ‘लोकल फॉर वोकल’ का नारा देती है, जो पूरी तरह बेमानी साबित हो रहा है।

आमसभा में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जून को धरना स्थल पर हवन-यज्ञ आयोजित किया जाएगा और सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक पंचायती भूमि की नीलामी का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में दिनेश भंडारी, अतर सिंह नेगी, अतर सिंह सजवाण, कमल सिंह कैंतुरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष युदवीर रावत, पूर्व मंत्री अतर सिंह तोमर, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष ऋषि भट्ट, समिति अध्यक्ष नत्थी कैंतुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सिसपाल राणा, अनिल राणा, सुरेश जोशी, प्रधान अभिषेक कठैत, रोबिन राणा, मीनाक्षी कैंतुरा, राम सिंह मिस्वाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button