utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर नई टिहरी में गोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी बीसवें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय, नई टिहरी में प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चन्द्र महालनोबिस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की इस वर्ष की थीम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासनिक आंकड़े शासन-प्रशासन की योजनाओं, नीतियों और निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन आंकड़ों के प्रभावी उपयोग से बेहतर योजना निर्माण, संसाधनों का कुशल प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।

गोष्ठी के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी संदीप कुमार, मनोज सिंह, सौरभ नौटियाल, प्रांजल कण्डवाल और अनुज सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने प्रशासनिक आंकड़ों के महत्व, नीति निर्माण में उनकी भूमिका तथा सुशासन को मजबूत बनाने में सांख्यिकी की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सांख्यिकी की भूमिका को रेखांकित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button