utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

टिहरी के लमगांव में 20 जुलाई को होगा विशाल पंचकुंडी यज्ञ, नशा मुक्ति और संस्कार जागरण का दिया जाएगा संदेश

जन एक्सप्रेस /टिहरी :- गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की शाखा शक्तिपीठ नई टिहरी के तत्वावधान में 20 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत बागी पट्टी, रोणंद, रमोली में विशाल पंचकुंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

इस आयोजन की अध्यक्षता बी.पी. बधाणी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान कुंवर सिंह बाग्याल के विशेष अनुरोध पर किया जा रहा है।

नशा मुक्ति और संस्कार जागरण पर रहेगा विशेष जोर

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देना है।

यज्ञ के दौरान युवाओं, छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के लिए सद्बुद्धि, सामाजिक समरसता और सुख-शांति की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।

सभी क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

गायत्री परिवार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि सामूहिक यज्ञ में सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण को बल मिलेगा।

समाजसेवी देवी सिंह पवार ने किया आमंत्रित

क्षेत्र के समाजसेवी एवं गायत्री परिवार से जुड़े देवी सिंह पवार ने सभी क्षेत्रवासियों से 20 जुलाई को बागी पट्टी में आयोजित पंचकुंडी यज्ञ में शामिल होकर समाजहित के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों का मानना है कि सामूहिक जनभागीदारी से नशा मुक्त, संस्कारित और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

संवाददाता: चंद्रप्रकाश बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button