utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

CHC पुरोला में NHM कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. अर्चना पैन्यूली बनीं अध्यक्ष

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- उप जिला चिकित्सालय पुरोला में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में डॉ. अर्चना पैन्यूली को अध्यक्ष, अनिला नंद नौटियाल (BLA) को कोषाध्यक्ष, पूजा पंवार (CHO) को सचिव, धर्मपाल (CHO) को सह-सचिव तथा ललिता काउंसलर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी में अजय पाल सिंह राणा, किरण रावत, मुकेश, पूजा पंवार और धर्मपाल सहित अन्य कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और NHM कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान तथा विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button