उत्तरकाशीउत्तराखंड

DM के आश्वासन पर अमल नहीं, उत्तरकाशी में बढ़ा आक्रोश

जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। BDH जन मंच के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक में बताया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए गए अल्टीमेटम के बाद उन्होंने स्वयं 7 दिनों के भीतर निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। हालांकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी न तो जिलाधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे और न ही विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ।

6 अगस्त को बनचौरा में होगी महाबैठक

DM के आश्वासन पर अमल न होने से नाराज BDH जन मंच के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आगे की रणनीति के लिए 6 अगस्त को बनचौरा में महाबैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

बैठक में दशगी, हातड़ और बिष्ट पट्टी क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

7 अगस्त के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी

जन मंच ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो 7 अगस्त के बाद किसी भी समय उग्र आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

आंदोलन में निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्य के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न लंबित जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार की चेतावनी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो दशगी, हातड़ और बिष्ट पट्टी के क्षेत्रवासी इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार कर सकते हैं।

BDH जन मंच ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करने, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

-सीपी बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button