utrakhandउत्तरकाशीविकासनगर

विकासनगर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक में संगठन सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर मंथन

जन एक्सप्रेस /विकासनगर :- कांग्रेस सेवा दल पछवादून की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को विश गेस्ट हाउस, विकासनगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित और प्रदेश सचिव ऋषि राम पैनुली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवप्रभात और जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने भी संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवा दल पछवादून के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार ने किया, जबकि संचालन एडवोकेट ध्वजवीर सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एसआईआर (Special Intensive Revision) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, युवाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनकर संवैधानिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।

बैठक में प्रेम ओम, प्रदीप कुमार, भोला सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- महेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button