utrakhandनई टिहरी

नई टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 385 नोटिसों की सुनवाई, 363 मामलों का निस्तारण

संवाददाता : जोत सिंह 

जन एक्सप्रेस / नई टिहरी :-  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision) के तहत टिहरी जनपद में दावों, आपत्तियों और नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर जारी है। प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद सुनवाई और रिकॉर्ड सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत ढरसाल में विशेष अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई एवं निस्तारण किया गया।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र टिहरी (13) के मतदान केंद्र संख्या 53, ढरसाल में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 385 नोटिसों की सुनवाई की गई। इनमें से 363 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि 22 मामलों में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों से दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के 994 मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद में पंजीकृत मतदाताओं में से 1,17,501 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्राप्त दावों, आपत्तियों और नोटिसों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर तेजी से किया जा रहा है, ताकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान बीएलओ आँचल गोदियाल, हरीश भट्ट, गौरव सजवाण सहित संबंधित कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button