utrakhand

राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्टांप विक्रेता की कथित बिजली चोरी पकड़ी गई

संवाददाता :- महेश रावत 

जन एक्सप्रेस/त्यूनी  :- उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) गीताराम गौड़ ने गुरुवार को दुर्गम तहसील त्यूनी का निरीक्षण कर तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों, उपकरणों और आपदा रजिस्टर का अवलोकन किया। इसी दौरान एक स्टांप विक्रेता द्वारा कथित रूप से बिजली चोरी का मामला भी सामने आया।

निरीक्षण के दौरान गीताराम गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तहसील स्तर पर सभी सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने एसआईआर से संबंधित गड़बड़ियों को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सरकारी कार्यों में जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनता तथा शासन के बीच सेतु की भूमिका निभा रही है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान रतन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री चंदर साल्टा, महामंत्री तुलवीर चौहान, पूर्व प्रधान रामलाल, राकेश पांटा, नीशू शर्मा, आदित्य जोशी, विनोद चौहान, सोनू चौहान, श्रधानंद, संदीप राणा, नरेश सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button