UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़धर्मराज्य खबरेंहरदोई

अटूट आस्था: सावन में लेटकर 9 किमी की कठिन यात्रा पर निकले बाबा महेंद्र यादव, 5 दिनों से जारी है साधना

रिपोर्ट-प्रशांत तिवारी
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- ​हरदोई।थाना अरवल ​पवित्र सावन के महीने में जहां चारों ओर शिवभक्तों का उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है, वहीं थाना अरवल क्षेत्र में शिवभक्ति का एक अनूठा और कठिन रूप देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के एक महात्मा बाबा भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर जमीन पर लेट-लेटकर (दंडवत) आश्रम की ओर बढ़ रहे हैं।

​तेरा घाट से नंदना आश्रम तक का कठिन संकल्प

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना निवासी महेंद्र यादव (पुत्र शिवबालक) सावन के इस पावन अवसर पर एक विशेष कठिन परिश्रम और साधना कर रहे हैं। उन्होंने तेरा घाट से नंदना स्थित अपने आश्रम तक के लिए लेटकर यात्रा करने का संकल्प लिया था।

​5 दिनों की कठिन तपस्या, बस कुछ ही दूरी बाकी
​तेरा घाट से नंदना आश्रम की कुल दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। बाबा महेंद्र यादव को इस तरह लेटकर यात्रा करते हुए आज 5वां दिन हो चुका है। कड़ी धूप और शारीरिक थकावट के बावजूद उनका मनोबल और शिव के प्रति आस्था डिगी नहीं है।​बाबा महेंद्र यादव ने बताया:

“भोलेनाथ की कृपा से यात्रा निर्विघ्न चल रही है। अब आश्रम पहुंचने में बस कुछ ही दूरी शेष रह गई है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।”​बाबा जी के इस कठिन परिश्रम और अटूट साधना को देखने के लिए मार्ग में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोग बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं और उनकी इस कठिन शिवभक्ति की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button