स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत उत्तरकाशी में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :– 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं सतर्क है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी किया गया है।
जनपद के सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतरजनपदीय बैरियरों, पुलिस नाकों, बस अड्डों, होटल-ढाबों, प्रमुख बाजारों, भीड-भाड वाले स्थान, धार्मिक, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख कस्बों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की विजिवलटी बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबों एवं अन्य ठहराव स्थलों पर भी नियमित सत्यापन एवं चेकिंग की जा रही है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं समारोह स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
आम नागिरकों से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना/चौकी अथवा पुलिस को दें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वाता






