बेरीनाग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिला संवाददाता – पंकज पांडे
जन एक्सप्रेस / बेरीनाग: बेरीनाग नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग झांकियां और प्रभात फेरियां निकालीं। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेरीनाग तहसील कार्यालय में तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, कोतवाली में कोतवाल नरेश कुमार गंगवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश टम्टा, उप कोषागार में अनिल कुमार, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, नगर पालिका में अध्यक्ष हेमा पंत और शहीद चौक में पूर्व सैनिक एलएस डांगी ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व अनुसचिव करम राम, मनीष पंत, जेएस धामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साधना इंटर कॉलेज, दि आर्यन्स एकेडमी, लिटिल एंजिल, जीआईसी, साधना पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल और हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी सहित विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसरों में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नारों के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।






