utrakhandउत्तरकाशीपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध, उपजिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :-  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और उनके सम्मुख SIR प्रक्रिया से जन मानस को हो रही समस्याओं के बारे में वार्ता की।महर ने कहा कि SIR प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है और उसी क्रम में पिथौरागढ़ में भी यह कार्य चल रहा है , परंतु कुछ जगह से लोगो की समस्त आ रही है कि उनको बेफालतू में बार बार परेशान किया जा रहा है।सामान्य जाति , अनुसूचित जाति सहित अल्पसंख्यकों को भी कुछ लोगों द्वारा राजनैतिक द्वेष के चलते फर्जी लोगों के नाम से आपत्तियां लगा कर परेशान किया जा रहा है जो कि सरासर नाइंसाफी है।

कुछ लोगों के नाम बिना उनको सूचित किए आपत्तियां लगाई गई है जिसकी जानकारी उन्हें है ही नहीं ,यह कृत्य 420 की श्रेणी में आता है , प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ 420 सी का केस लगाकर उनपर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।
यह लोगो अपनी राजनीति फायदे के चलते आम जन ने जाति धर्म के नाम पर फूट डालने का कार्य कर रहे हैं।
छात्र संघ पूर्व सचिव विपिन जोशी द्वारा बताया गया कि उनके पिता के नाम से लगभग 10 से अधिक सभी जाति धर्म के लोगों पर आपत्तियां लगाई गई है जिसकी जानकारी उन्हें या उनके पिताजी को है ही नहीं, जो कि सरासर गलत है।
उपस्थित पार्षद करन सिंह और पार्षद महेंद्र कुमार ने भी अपने वार्ड में SIR के नाम पर इस तरह से हो रही दिक्कतों से उपजिलाधिकारी को रूबरू कराया।

उपस्थित जनों ने कहा कि अगर ऐसे बेवजह लोगों को परेशान किया गया और इस तरह 420 करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे ओर शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने हेतु बाध्य होंगे।
उपजिलाधिकारी द्वार आश्वासन दिया गया कि किसी का भी नाम यू ही नहीं कटा जाएगा , बस उनके सुनवाई में अपनी जानकारी देनी है जिसके बाद उनका नाम जोड़ दिया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ सचिव विपिन जोशी , पार्षद करन सिंह ,पार्षद महेंद्र कुमार , NSUI के जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button