CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

साइबर ठगों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा प्रहार, शुरू होगा ‘ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026’

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :- ऊधम सिंह नगर में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। आईजी के निर्देश पर एसएसपी अजय गणपति ने रुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ‘ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026’ को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह विशेष अभियान 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस का फोकस केवल साइबर ठगी के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नेटवर्क की जांच कर मास्टरमाइंड, सहयोगियों, फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की कड़ियों को खंगाला जाएगा।

पुलिस जिले में साइबर अपराध के संवेदनशील इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाएगी। साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल करते हुए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा।

एसएसपी अजय गणपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान का उद्देश्य साइबर ठगों तक पहुंचने के साथ-साथ उनके पूरे अवैध नेटवर्क को उजागर कर उस पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button