
जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- नगर पंचायत नानकमत्ता में अधिशासी अधिकारी के प्रभार को लेकर उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शहरी विकास उत्तराखंड शासन की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत प्रभारी अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत राकेश कोटिया को उनके मूल पद लेखाकार पर वापस भेज दिया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार राकेश कोटिया को शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से संबद्ध किया गया है। नगर निकाय में उनकी नई तैनाती निदेशालय स्तर से अलग से किए जाने की बात कही गई है।
प्रतिभा कोहली को मिला अतिरिक्त प्रभार
वहीं, सितारगंज नगर पालिका की नियमित अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली को नगर पंचायत नानकमत्ता के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार संभालने के एवज में उन्हें अलग से कोई वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासन ने दोनों अधिकारियों को आदेशों का तत्काल अनुपालन करते हुए कार्यभार ग्रहण करने और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नगर पंचायत नानकमत्ता के अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी प्रतिभा कोहली संभालेंगी, जबकि राकेश कोटिया को उनके मूल पद पर वापस भेजते हुए निदेशालय से संबद्ध किया गया है।






