EDUCATIONUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंहाथरस
बिसावर में विद्यालयों उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- शनिवार को कस्बा बिसावर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय का उपजिलाधिकारी सादाबाद रितु सरोही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, छत, रसोई शिक्षण व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






