utrakhandउत्तरकाशी

अस्पताल में अभद्रता के विरोध में डॉक्टरों-कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  उपजिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता किए जाने के विरोध में शनिवार को चिकित्सकों और कर्मचारियों ने एक घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे थारू तिसौर, कैलाशपुरी निवासी एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। आरोप है कि इस दौरान उसने डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

घटना से नाराज चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को एक घंटे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल प्रभावित होता है और अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

मामले को लेकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव, अतुल यादव, अभिनव शर्मा, डॉ. रवींद्र सिंह, मयंक नैनवाल समेत अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button