
जन एक्सप्रेस /गदरपुर :- ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया। बरामद डोडे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मंगली पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा थाना दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डोडे के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। मामले में कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई में चौकी प्रभारी महतोष उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या और कांस्टेबल सीपी कुन्दन सिंह शामिल रहे।






