utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

मोरी में ऑफलाइन मनरेगा कार्य शुरू करने की मांग, प्रधान संगठन अध्यक्ष ने DM को सौंपा ज्ञापन

पुरोला संवाददाता सचिन

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- विकासखंड मोरी में ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा मनरेगा की तर्ज पर ऑफलाइन कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रधान संगठन मोरी के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद डिमरी ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वीबीजी-राम (VBG-RAM) कार्ययोजना के अंतर्गत विकासखंड मोरी में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो पूर्व में मनरेगा योजना के तहत संचालित होते थे। क्षेत्र में सड़क, पैदल मार्ग, नालियां, जल संरक्षण, भूमि सुधार और अन्य ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की अत्यधिक आवश्यकता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विकासखंड मोरी के कई गांव आज भी संपर्क मार्गों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए वीबीजी-राम योजना के तहत मजदूरों की ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज कराकर पूर्व की मनरेगा व्यवस्था की तरह रोजगारपरक एवं जनहित से जुड़े विकास कार्य शुरू किए जाने चाहिए।
प्रधान संगठन अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण कई जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार मिलने में कठिनाई हो रही है। इसलिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ऑफलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाए।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि मोरी विकासखंड में जनहित के विकास कार्य शीघ्र शुरू हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button