utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

जन एक्सप्रेस /पुरोला  :- बुधवार को पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती मंहगाई से आहत भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पुरोला तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी, गुड़, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल अंकुश लगाने और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन करेगी।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह,प्रकाश कुमार,हरिमोहन जुवांठा, प्रशांत नेगी, ज्ञानेंद्र जुंवाठा, जयवीर रावत, कविंद्र असवाल, राजुली बत्रा,आशा चौहान, अत्री देवी, सुनीता देवी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button