Crimeutrakhandउत्तरकाशी

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार, औजार और चाकू बरामद

 जिला संवाददाता सुल्तान अंसारी

जन एक्सप्रेस /उत्तराखंड  :-  ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने रात्रि में चोरी की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज चाकू, लोहे का कटर, छेनी, सरिया, पेचकश, प्लास, हथौड़ा, टॉर्च और चाबी के गुच्छे समेत ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर व कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने 28 अगस्त की रात कार्रवाई की। पुलिस ने चोरी की घटना की तैयारी कर रहे चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की के पास से चाकू, काली टॉर्च और लोहे की छेनी, जुनैद खान के पास से चाकू, दो चाबी के गुच्छे और टॉर्च, कल्लू कश्यप के पास से लोहे का कटर, सरिया और पेचकश तथा राहुल राणा के पास से प्लास, पेचकश और हथौड़ा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की (22) निवासी ग्राम गढ़ी नानकमत्ता, जुनैद खान (27) निवासी इस्लामनगर खटीमा, कल्लू कश्यप (42) निवासी गुरुनानक कॉलोनी नानकमत्ता और राहुल राणा (24) निवासी गढ़ी पट्टी कवाली नानकमत्ता के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत, उपनिरीक्षक अनवर अहमद, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल मो. इमरान, कांस्टेबल श्याम सिंह और कांस्टेबल गिरीश चन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button