utrakhandउत्तरकाशी

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट के निधन पर शोक

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :-  वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट के सोमवार देर रात हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है।

जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा समेत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि दिलवर बिष्ट का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सहज व्यवहार, कर्मठता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दिलवर बिष्ट ने 2006-07 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी। करीब दो दशक के पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक जागरण, शाह टाइम्स, दैनिक हॉक, लोक सत्य समेत विभिन्न समाचार पत्रों में सेवाएं दीं। वे अनादि टीवी न्यूज चैनल से भी जुड़े रहे। अंतिम समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे।इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी एवं पत्रकारिता से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button