Politicsutrakhandउत्तरकाशी

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों (लाडी) और कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं बाजपुर चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में बुधवार को धरना दिया गया।

जन एक्सप्रेस /बाजपुर :-  क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों (लाडी) और कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं बाजपुर चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में बुधवार को धरना दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बाजपुर को सौंपा गया।ज्ञापन में किसानों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दे उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने बाजपुर क्षेत्र के 20 गांवों के भूमि प्रकरण का जल्द समाधान करने की मांग की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने की मांग रखी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीनी के बढ़े दामों को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग भी की। वहीं प्रदेशभर में वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण के लिए जल्द शासनादेश जारी करने की मांग उठाई गई।धरने के दौरान क्षेत्र के किसान और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button