Crimeutrakhandउत्तरकाशी

पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :–  ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाकिब अली (24) पुत्र असलम अली निवासी गदरपुरा थाना गदरपुर ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को आरोपी उसे आवास विकास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप है कि आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आने के बाद उसने युवती को धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम रावत को सौंपी गई।
पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को अटरिया रोड, आवास विकास स्थित राज पैलेस होटल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, उपनिरीक्षक पूनम रावत और कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।पुलिस के अनुसार लगाए गए आरोपों की विवेचना जारी है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button