
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- जौनपुर क्षेत्र के सकलाना पट्टी में भारी बारिश के कारण हुई नुकसान को लेकर ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में अधिकारियों ने भ्रमण कर क्षति का आकलन किया। कहा कि तत्काल क्षतिग्रस्त हुई सरकारी,गैर सरकारी संपत्तियों की मरम्मत,पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए गए। साथ ही प्रभावित परिवारों को भी जल्द क्षतिपूर्ति दी जाए। ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में धनोल्टी के एसडीएम पंकज भट्ट के साथ कुछ समय पूर्व सत्यौं बाजार में मलबा आने से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।उन्होंने जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने,प्रभावितों को प्रतिकर समेत अन्य सुविधाएं देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
साथ ही आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए उनियालगांव-हवेली,आनंद चौक से संतेगल,कठूकी चहल से घोना,पीपीसीएल से सीतापुर मोटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के उफान से कुमाल्डा को हुए खतरे के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण प्रभावित हुए मोटर मार्गो पर जल्द ठीक किया जाए। ताकि ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत न उठाने पड़े। कहा कि बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों को भी जल्द भरा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपदा के कारण प्रभावित हुए परिवारों को भी तत्काल मदद की जाए। स्कूल,नहर,गूल,सार्वजनिक रास्तों समेत अन्य परिसंपत्तियों की भी जल्द मरम्मत की जाए। इस अवसर पर तहसीलदार शादाब,भाजपा मंडल अध्यक्ष जय सिंह अजवान,गंभीर पंवार,अरविंद सकलानी,संदीप मंडरवाल,बीडीसी गंभीर नेगी,सूरत सिंह कठैत,प्रधान बीरपाल सिंह,प्रधान मीना देवी,देवेंद्र राणा,मुकेश पंवार,मंजीत सिंह रावत,उदय सिंह पंवार,गणेश सकलानी आदि उपस्थित थे।






