utrakhandउत्तरकाशीधर्मविकासनगर

हनोल में धूमधाम से मनाया गया महासू मंदिर का जागड़ा पर्व

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :-  जौनसार-बावर के आराध्य महासू देवता के सिद्धपीठ हनोल स्थित प्राचीन मंदिर, रायगी, चीवा, मैन्द्रथ और हिमाचल के पश्चिम गांव में रविवार को पारंपरिक जागड़ा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने महासू देवता के दर्शन किए और परिवार तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व बागवानी बोर्ड अध्यक्ष प्रताप रावत, पूर्व राज्य मंत्री मूरत राम शर्मा, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल और आईजी हिमाचल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मंदिर पहुंचे और माथा टेका।देर शाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पूरी रात श्रद्धालु देव स्तुति करते रहे। स्थानीय भाषा में गीत-गायन और नृत्य भी चलता रहा।
जागड़ा मेले में हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी, रवाई, जौनपुर, फतेह पर्वत, देहरादून, सहारनपुर और मुरादाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु देव दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस और पीएसी की पर्याप्त तैनाती की गई, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, नायब तहसीलदार सरदार सिंह, मंदिर सचिव मोहन लाल, राजाराम, राजेंद्र चौहान, प्रहलाद जोशी, जितेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, प्रभाकर जोशी, रमेश डोभाल और सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
बॉक्सकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महासू मंदिर हनोल में 120 करोड़ रुपये की लागत से मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। यह प्रदेश सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यटक स्थलों का विकास किया है, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। यही भाजपा की सोच है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button