शिवनगरी उत्तरकाशी से विश्व को संदेश, VHP के 62वें स्थापना दिवस पर धर्मनगरी बनाने का संकल्प
उत्तरकाशी के गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ केदार मंदिर के स्वामी राघवानंद, स्वामी सत्येंद्र गिरी महाराज, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी, मुख्य अतिथि अजय प्रकाश बडोला, दिनेश पवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वैदिक अनुष्ठान के साथ किया।

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- उत्तरकाशी के गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ केदार मंदिर के स्वामी राघवानंद, स्वामी सत्येंद्र गिरी महाराज, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी, मुख्य अतिथि अजय प्रकाश बडोला, दिनेश पवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वैदिक अनुष्ठान के साथ किया। मुख्य वक्ता महाराज राघवानंद ने कहा कि शिवनगरी एक धार्मिक नगरी है इसके अस्तित्व को बचाने के लिए सभी को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साथ देना चाहिए, उत्तरकाशी को हरिद्वार ऋषिकेश की तर्ज पर धर्मनगरी घोषित किया जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी और अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि विहिप सेवा सुरक्षा संस्कार के मंत्र पर गांव गांव तक विस्तार कर रही है, हर तहसील स्तर पर शाखा गठन होगा, आम हिंदू जनमानस को संस्कारवान शिक्षा दी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पवार ने कहा कि उत्तरकाशी में बढ़ते लैंड जिहाद, लव जिहाद, नशा जिहाद और व्यापार जिहाद पर अंकुश, जनसंख्या विस्फोट और बाहरी अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए बजरंग दल को और सक्रिय होना होगा।
जिला मंत्री कीर्ति सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में आजाद उनियाल, दीपक राणा, राजेंद्र प्रसाद, हरेंद्र शर्मा सहित अनेक लोगों ने विहिप की सदस्यता ली, सचेंद्र परमार, बजरंग दल संयोजक अभिषेक नेगी, सुशील शर्मा, रितु राणा, उषा भट्ट, कमलेश्वरी भंडारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह एक शहर से उठी खबर नहीं पूरे विश्व के हिंदू समाज के लिए साहसिक प्रेरणा है कि संगठित समाज ही मानव को महापुरुष बनाता है।






