utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरी

नई टिहरी में धूमधाम से मना सीएम धामी का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-यज्ञ

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। उन्होंने गायत्री शक्ति में हवन यज्ञ कर उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व उत्तराखंड प्रगति के पथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ हवन,यज्ञ,गायत्री शक्ति पाठ किया। शांतिकुंज के पंडित सुरेश चंद्र वानप्रस्थी,शिवाकांत त्रिपाठी गायत्री मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ को संपन्न कराया। जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ,दीर्घायु जीवन एवं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन-यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा विकास को गति देने के साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को बेहतर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि सीएम धामी के कुशल नेतृत्व के कारण कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं,जिनका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे हैं। इस अवसर पर जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,जिला महामंत्री बलवंत रावत,एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी,प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अवंतिका भंडारी,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,डॉ.प्रमोद उनियाल,उर्मिला राणा,लीला मखलोगा,विमला खणका,आरती,राजेंद्र डोभाल,शांति खंडूरी,विनीत उनियाल,तौफीक अहमद,गबर सिंह,प्रताप राणा,पवन शाह,रविंद्र चौहान,सचिन कुमार,राकेश लवली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button