EDUCATIONउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंसुल्तानपुर

मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रमों की धूम,छात्राओं-मरीजों में बांटे फल

कस्तूरबा विद्यालय में केक काटकर मनाया जन्मदिन,सीएचसी पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की धूम रही।बल्दीराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,एसडीएम प्रभात सिंह,थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को फल वितरित किए गए।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और एसडीएम प्रभात सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचे।यहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है।ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजेश कुमार,वार्डन तारा वर्मा,सरिता श्रीवास्तव,पूजा सिंह, सुमन वर्मा,अर्चना कुमारी,डॉ.इम्तियाज,डॉ.गरिमा सिंह,डॉ.आकांक्षा मिश्रा,चीफ फार्मासिस्ट के.के दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button