Crimeutrakhandउत्तरकाशी

बनभूलपुरा में 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू (21) पुत्र मौ. सलीम निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button