utrakhandउत्तरकाशी

अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत

टुकड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं।

जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- टुकड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं।

गढ़ी पट्टी निवासी विजेंद्र सिंह राणा (35) पुत्र नंद राम बृहस्पतिवार शाम बाइक से काम के सिलसिले में ग्राम मिलक नजीर जा रहे थे। बताया गया कि टुकड़ी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को नानकमत्ता स्थित परमधाम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पुलिस को अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button