utrakhandउत्तरकाशीटिहरीनई टिहरी

चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का द्वितीय बैच कोटी कॉलोनी में प्रारंभ

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- भारतीय संस्थान स्किइंग एव पर्वतारोहण गुलमार्ग पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स के अंतर्गत द्वितीय कोर्स का आयोजन टिहरी गढ़वाल स्थित कोटी कॉलोनी में किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए कोटी कॉलोनी सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। यहाँ का पानी स्वच्छ है और यहाँ का प्राकृतिक वातावरण भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत अनुकूल है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान द्वारा तीन बैचों में चौदह-चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूरे भारत से 25 प्रशिक्षुओं ने इस कोर्स के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 21 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और वर्तमान में उनके प्रशिक्षण का कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

इसमें मुख्य प्रशिक्षक परवीन सिंह रांगड़, खलील शब्बीर, अरविंद राठौड़ी तथा छात्र चेतन, रावत, विक्रम, प्रताप, अभिषेक, अबरार, नेहा, जोशी, सलीम, शिवम, दीपक, सागर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों से बच्चे इस कोर्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button