
जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :- एनएच-74 पर जाफरपुर के पास सोमवार शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दिनेशपुर निवासी 40 वर्षीय विकास बत्रा पुत्र मुंशी राम बत्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल विकास को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।विकास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से दिनेशपुर क्षेत्र में भी शोक की लहर है।






