utrakhandउत्तरकाशी

आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक

महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए होगा “आंगन का मिलन सेवा संकल्प अभियान: आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा लाभार्थियों का संवाद और योजनाओं का लाभ

जन एक्सप्रेस /उत्तराखंड :- शासन के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने जनपद भ्रमण के दौरान “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगे जिनके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के साथ बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अभियान मे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

बैठक में विभाग की आंगनबाड़ी बहनों ने मा. मंत्री से संवाद करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसके समाधान हेतु सभी को आश्वासन दिया।

मा. मंत्री ने कहा कि सेवा दिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ही आंगन का मिलन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन और पोषण माह के लाभार्थी जिनमें किशोर, किशोरी, गर्भवती महिला, धात्री, मातृशक्ति का मिलन होना है। और इनके साथ संवाद स्थापित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की पोषित योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव उच्च स्तर तक साझा करना है। उन्होंने कहा कि आंगन के मिलन अभियान का ध्येय योजनाओं की जानकारी और यादि कोई पात्र योजना से वांछित रह गए है उन्हें योजना के लाभ से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने जन्मदिवस को सेवा समर्पित किया है और सेवा समर्पित माह को वृहद स्तर पर मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर, स्वास्थ्य शिविर, करियर काउंसलिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,अपर जिलाधिकारी मुक्त मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, जिला प्रोबशन अधिकारी शोयब हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, डीओ युवा कल्याण विजय प्रताप भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button