
जन एक्सप्रेस /उत्तराखंड :- संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित अष्टादशः संस्कृत महोत्सव एवं खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता जाखणीधार में पच्चीस विद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई के हाथों आयोजक ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नृत्य समूह को नकद धनराशी से भी पुरस्कृत किया।
बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज राधूधार जाखणीधार में आयोजित की गई है। दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों के लिए संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जिसमें पच्चीस विद्यालय ने भाग लिया। समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज राधूधार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आठ सौ ,राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट छ:सौ एवं राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत ने चार सौ की नकद धनराशी से पुरस्कृत किया।पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति और परंपराओं की हमारी महत्वपूर्ण आधारशिला है तथा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजनों की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा संस्कृत युवाओं को रोजगार से जोड़ने में कारगर साबित हो सकती है। यहां तक की सनातन धर्म को आगे बढाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है।इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट,अभिभावक अध्यक्ष मारकण्डी,क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह नेगी,विनोद सेमवाल,नरोत्तम रतूड़ी,प्रधान छेटी जसपाल सिंह राणा,सुमती रतूड़ी,प्रधानाचार्य मंत्री प्रसाद सेमवाल,होशियार सिंह राणा,पूर्व प्रधान पीताम्बर रतूड़ी,पूर्व प्रधान विनोद चोली,वीर सिंह राणा,यशपाल सिंह राणा समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।






