
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :– उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकर के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानून की जानकारियां प्रदान की गईसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम के तत्वावधान में विकासखण्ड चम्बा के अंतर्गत अमर शहीद श्री सोहन लाल सेमवाल राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, नागदेवपथल्ड में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव दयाराम ने उपस्थित छात्र छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन नम्बर 1500 के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही साइबर क्राइम, मोटर वाहन अधिनियम व पोक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों को बेहद ही सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से स्वयं का बचाव करने तथा किसी भी अप्रिय घटना के दौरान बिना डरे सही मंच पर शिकायत दर्ज कराने की चरणबद्ध प्रक्रिया से रूबरू कराया गया।
इस अवसर पर अमर शहीद श्री सोहन लाल सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड ब्लांक चम्बा के प्रधानाचार्य मुकेश उनियाल सहित अन्य विद्वान शिक्षकगण, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, अधिकार मित्र सोमवारी लाल सकलानी ‘निशान्त’ एवं छात्र छात्राएं एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकार मित्र उपस्थित रहे।






